Friday, February 13, 2009

तजवीज़-ए- इज़हार-ए-मोहोब्बत है ये तरीका, दुनिया के हर इल्म से बढ़कर है ये तरीका...

Wednesday, December 31, 2008

अंदाज़-ए-बयाँ उनका है ऐसा, 
के शिकस्त दे  कर भी खुद को कामियाब नहीं कहते.. 

Happy New year

खुशियों भरा आसमा हो,
कमियाबी की हो ज़मीन, 
खुदा करे के आपका नया साल,  
हो महफूज़ और रंगीन!

Sunday, November 30, 2008

मेरी प्रेयसी...

सूरज को मचलते देखा,
दिन में चाँद निकलते देखा,
जब तुम सामने आए तो,
खुद को हमने पिघलते देखा!

यौवन की इक गागर हो तुम,
रूप का गहरा सागर हो तुम,
झिलमिल तारों की चादर हो तुम,
मेरे प्रेम का आदर हो तुम!

इक बार तो ब्रम्ह भी तुमको रचकर,
मन ही मन इतराया होगा,
इतनी सुन्दर रचना मेरी,
यह सोच के वो मुस्काया होगा!

उसके इस गर्व की मूरत को मैं अपना बनाना चाहता हो,
हे रूपसी तेरे प्रेम को अब मैं पाना चाहता हूँ!

Sunday, October 26, 2008

शुभ दीपावली

धनतेरस पे धन बरसे, दीपावली पे प्रकाश,
लक्ष्मी गणेश की कृपा हो तुम पर, मेरी यही अभिलाष

Saturday, October 25, 2008

मुह फेर लिया मेरी तरफ से तुमने जबसे,
आंसूओं ने बना लिया आशियाना मेरी आँखों में तबसे!
आँख भर आयी है आज फिर से,
याद तेरी आयी है आज फिर से,
नज़र तुझे ढूंढती है आज फिर से,
दिल में इक तनहाई है आज फिर से.....